July 6, 2012

सोने की कोशिश!


सुबह साढ़े नौ बजे फोन की घंटी!!
- अभी तक सो रहा है बे? ऑफिस नहीं जाना है क्या?
- उठते हैं यार! रात में देर से नींद आई.
- कितने बजे?
- चार.
- उतनी देर तक क्या कर रहा था?
- सोने की कोशिश!
- हा हा हा हा........

May 21, 2012

सत-असत का चक्कर!!

सृष्टि से पहले सत नहीं था, असत भी नहीं
अंतरिक्ष भी नहीं, आकाश भी नहीं था
छिपा था क्या कहाँ, किसने देखा था
उस पल तो अगम, अटल जल भी कहाँ था

(ऋग्वेद(10:129) से सृष्टि सृजन की यह श्रुती)